Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : अनियंत्रित होकर व्यापारी का कारण धान के खेत में जा घुसा, बाल-बाल बचे…

रिपोर्ट : देवाषीश नायक

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार में सवार निवासी व्यापारी शैलेंद्र राणा बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र राणा अपनी कार से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से लौट रहे थे। इसी दौरान छोटा सीरसी गांव के पास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार सवार को गंभीर चोटें नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला गया। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे मिदनापुर से व्यापारिक कार्य निपटा कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। 

You missed