Advertisements
Spread the love
  1. घाटशिला : झारखंड के युवा को मिला मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में मौका …

रिपोर्ट : प्रभाकर कुमार @ बिल्लू 

Advertisements

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर अभीक भानु की नई फिल्म में झारखंड के उभरते फिल्म कलाकार मंगला मार्डी को अभिनय करने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि न केवल मंगला के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।
दिल्ली स्थित Press Club of India में आयोजित ऑडिशन के दौरान मंगला की प्रतिभा और अभिनय कौशल से प्रभावित होकर निर्देशक ने उन्हें अपनी फिल्म में भूमिका देने का तत्काल निर्णय लिया और एग्रीमेंट भी कर लिया।
शूटिंग पूरी कर घाटशिला लौटे मंगला मार्डी ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिल्म का नाम लव इन साइलेंस है। इस फिल्म का निर्माण ब्रिज रॉक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है, जिसकी निर्माता श्रीमती शालिनी सिंह हैं।
फिल्म में योगेश सिंह, सन्नी विज, प्राची सहित दर्जनों कलाकारों ने अपने अभिनय का योगदान दिया है।
मंगला ने यह भी बताया कि निर्देशक अभीक भानु अब तक पांच फीचर फिल्में बना चुके हैं। उनकी पिछली चर्चित फिल्म 1922 प्रतिकार चौरी-चौरा रही है। इससे पहले वे गन पे डन जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
निस्संदेह, मंगला मार्डी की यह उपलब्धि झारखंड के कला जगत के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है और आने वाले समय में राज्य के अन्य कलाकारों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोल सकती है।

You missed