Advertisements

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला और पुरूष घायल, घायल दोनों को बारीपदा रेफर किया गया…
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रंखंड क्षेत्र के बहरागोड़ा थाना अंतर्गत एन एच 18 पर झरिया मोड़ के समीप मोटरसाइकिल सवार बनकटा गांव निवासी रामेश्वर सिंह (28)को पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया ।. जिससे मोटरसाइकिल में सवार महिला पानमोनी सिंह (24) तथा बाइक चालक रामेश्वर सिंह दोनो सड़क के किनारे बुरी तरह से घायल पड़ा था .।
Advertisements

दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया। वहीं बेहतर से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पी आर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. । वही मामले की जांच पुलिस कर रही है । परन्तु अभी तक वाहन का जब्त नहीं कर सकी है । बरहाल घायल को 108 से वारीपदा रेफर किया गया है ।

