Spread the love

 युवाओं को संगठन से जोड़ने की बनी रणनीति

Advertisements
Advertisements

राँची ।  राजधानी रांची स्थित हरमू में  प्रदेश कार्यकारिणी का एक महत्वपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  उमेश गिरी ने की, जबकि संचालन की ज़िम्मेदारी प्रदेश महासचिव विपिन गिरी ने निभाई। इस दौरान संगठन के संचार तंत्र को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक सुधार को गति देने तथा युवाओं की रणनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विमर्श हुआ। यह तय किया गया कि युवा वर्ग को संगठन के साथ सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा और उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य जनों में शामिल रहे  केंद्रीय संरक्षक अरविंद गिरी केंद्रीय उपाध्यक्ष संपूर्णानंद भारती अखिल भारतीय 10 नाम गोस्वामी अध्यक्ष महेंद्र गिरी शिवकुमार गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष समरेश गिरी रांची जिला युवा अध्यक्ष संजीत गिरी समरसता प्रमुख दीपा गोस्वामी केंद्रीय सदस्य नरेश पंडा गिरिडीह जिला अध्यक्ष वासुदेव पंडा कोडरमा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न गिरी प्रदेश संगठन मंत्री  वरुण गिरी
परमानंद गिरी, सिमडेगा महिला जिला अध्यक्ष हेमा भारती मीणा गोस्वामी, राजीव गौरव गिरी, अनुपम गिरी,सहित बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । विचार-विमर्श के इस सत्र से यह आशा की जा रही है कि संगठन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। युवा शक्ति के समावेश से सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त और प्रभावशाली रूप दिया जा सकेगा।