
बहरागोड़ा: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया वृक्षारोपण, मां की स्मृति 1 पेड़ लगाने का किया आह्वान
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव के द्वारा बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपनी मां की स्मृति 1 पेड़ लगाने का आह्वान किया है. हरित भारत के लिए भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनसहभाग सुनिश्चित करेंगे. 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों वृक्षारोपण को जन अभियान के रुप में चलाया जायेगा. वृक्षारोपण के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा कल -कारखानों के विषैले धुयें से पर्यावरण संकट में है. जलवायु परिवर्तन के कारण अति वृष्टि एवं अल्प वृष्टि तथा बादल फटने जैसे प्राकृतिक घटनायों का सामना करना पड़ रहा है. छायादार एवं फलदार वृक्ष प्रकृति में नमी बनाये रखते हैं. बारिश को अपनी ओर खिंचते हैं. स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है. वृक्षारोपण कर हम भावी पीढ़ी के स्वच्छ वायु प्राप्त करने के नैसर्गिक अधिकार को संरक्षित कर सकते हैं. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, अर्चना दास, अपूर्व दास, मिहिर दोलाई, अशोक कर, मिहिर बैठा,सूर्यकांत साव, प्रशांत नायक,समीर कबाट आदि उपस्थित थे.

Related posts:

