Spread the love

बहरागोड़ा: रांगड़ो पुलिया पर बड़े बड़े गड्ढे होने से ट्रक चार चक्का वाहन से टकराया, बाल बाल बचे लोग, कार का दरवाजा हुआ क्षतिग्रस्त

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बडशोल थाना क्षेत्र के एनएच 49 में स्थित रांगड़ो पुलिया पर बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारण ट्रक ने चार चक्का वाहन को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक व कार के टक्कर से कार का आगे का हिस्सा व दायां तरफ का दरवाजा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर कर सवार लोगों से पूछताछ की तथा ट्रक को रोक के रखा। ततपश्चात स्थानीय लोगों ने बडशोल पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर बरसोल पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर ट्रक को तथा कार को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कार पर दो युवक तथा दो युवती सवार होकर कोलकाता से घाटशिला के बुरुडीही डेम घूमने के लिए जा रहे थे उसी दरम्यान रांगड़ो पुलिया के ऊपर ट्रक तेज रफ्तार से आकर कार को टक्कर मार दी। ट्रक के धक्के से कार सवार चारों युवक युवतियों को किसी प्रकार की कोई खरोंच नहीं पहुंची।

Advertisements
Advertisements

You missed