बहरागोड़ा: जामसोला चेक पोस्ट का निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारी अंजनी कुमार ने किया निरीक्षण
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर बने जामसोला अवस्थित चेक पोस्ट अवस्थित का निरीक्षण निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारी अंजनी कुमार द्वारा किया गया. जिसमें निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा सीमा क्षेत्र से मिलता है. जिसके मद्देनजर झारखंड सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं यह जांच पड़ताल मे कर्मचारियों को कई सारे दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा चेकपोस्ट कर्यरत अधिकारी शामिल थे.
Advertisements

Advertisements


