Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में मानवता का मिसाल, मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच…

∆ मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों की टीम ने दी परामर्श से लेकर दवा तक की पूरी सुविधा

Advertisements

प्रभाकर… ✍️

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम):

                बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जनसेवा और चिकित्सा समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। महाजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सिटी नर्सिंग होम के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर में 307 मरीजों की जांच की गई।

                जांच के दौरान हाइड्रोसील, गॉल ब्लैडर स्टोन, हर्निया और ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित 21 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन सभी का ऑपरेशन अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सिटी नर्सिंग होम, बहरागोड़ा में किया जाएगा।

                शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ईसीजी जांच, रक्त जांच और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली।

               कार्यक्रम का उद्घाटन मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

              इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि “सेवा ही मेरा धर्म है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते, ऐसे लोगों की मदद करना ही मेरा उद्देश्य है।” उन्होंने यह भी बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द और जल्दी स्वस्थ होने का लाभ मिलता है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

शिविर में राम मुर्मू, शशांक शेखर बारिक, बिपलब डे, अश्वनी कुमार साधु, तपन कुमार बेरा, कमल कांत सिंह, सोरोज महाकुड़, राजाराम जेना, चंडी चरण साधु, राजेश बेरा, अनूप जेना, सोमनाथ सिंह, सोरूप मंडल, अभिषेक मैति, प्रबीर जेना, सुमन मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।