Advertisements

चाकुलिया: चुआड़ विद्रोह के अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो का मनाया गया शहादत दिवस
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत स्थित धोडांगरी चौक में रविवार को चुआड़ विद्रोह के अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर झामुमो युवा नेता कृति सुंदर महतो ने धोडांगरी चौक में स्थित चुआड़ विद्रोह के अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. मौके पर युवा नेता कृति सुंदर महतो ने कहा कि हम शहीद रघुनाथ महतो के संघर्ष की गाथा को देश-दुनिया तक पहुचायेंगे. हमें अपने वीर शहीदों, अपनी माटी के साथ न्याय करने के लिए निरंतर प्रत्यनशील रहना होगा. उन्होंने कहा कि उनका साहस और संघर्ष हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा. इस मौके पर निर्मल महतो, तड़ित महतो आदि उपस्थित थे.
Advertisements


