Spread the love

बहरागोड़ा: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कंदरा माण्डी को प्रदान की ट्राइसाइकिल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत गण्डानाटा (पुरनाडीह) गांव निवासी कंदरा माण्डी के जीवन में आशा की एक नई किरण जली है. विगत कई वर्षों से दिव्यांगता के कारण उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा. जहाँ हर कदम पर सहारे की जरूरत महसूस होती रही. ऐसे कठिन समय में उनकी सहयोगी गीता माण्डी ने निःस्वार्थ भाव से हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया और उनके लिए संबल बनकर खड़ी रहीं.

Advertisements
Advertisements

रोज़मर्रा की आजीविका के लिए दोनों प्रतिदिन बहरागोड़ा से चाकुलिया तक का कष्टसाध्य सफर तय करना पड़ता था, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक था.

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार मन्ना के आग्रह पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कंदरा माण्डी को ट्राइसाइकिल प्रदान की. यह ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है.

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हासदा, धनंजय मंडल, मार्शल वास्के, फागुनाथ वास्के, बाघराय बास्के, छोटे लाल माण्डी, सोमाय मुर्मु, शक्तिधर मंडल, शोभा माण्डी, सोमबारी माण्डी, मेघराय बास्के, यादुनाथ माण्डी आदि उपस्थित थे.

You missed