Spread the love

 

 

पोटका शंकरदा के उपस्वास्थ केंद्र में फाइलेरिया किट बांटे गए।

Advertisements
Advertisements

पोटका- संवाददाता अभिजीत सेन

स्वास्थ विभाग के दिशा निर्देश पर शंकरदा पंचायत अंतर्गत शंकरदा गांव में अवस्थित उप स्वास्थ केंद्र में चार महिलाओं के बीच ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल के हाथों से फाइलेरिया किट बांटे गए इन कीटों में फाइलेरिया के मरीजों के लिए जरूरत की सामग्री दी गई और सी.एच.ओ सरिता तिरु के द्वारा इसको इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई एवं फाइलेरिया कैसे फैलती है, इसके आगे रोकथाम कैसे करें, इस विषय पर चर्चा की और लोगों को जागरूक करते हुए मच्छरदानी का नियमित इस्तिमाल एवं साफसफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कही गई।डालसा के पी एल वी ने सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।उपस्थित सभी को फाइलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए शपथ दिलाई गई।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,वार्ड सदस्य श्री मती रिंकी गोप,सी.एच.ओ सरिता तिरु,स्वास्थ कर्मी परी लेयांगी,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,सेविका बबीता भकत,स्वास्थ सहिया जयंती भकत,स्वास्थ सहिया पूर्णिमा बेसरा,स्वास्थ सहिया हिसी हेंब्रम,स्वास्थ सहिया जमुना मुर्मू,जल सहिया सुशीला गोप,सुरेश चंद्र भकत,दुर्गा चरण भकत आदि उपस्थित रहे।