Advertisements
Spread the love

धुमकुड़िया भवन का फीता काट कर विधायक समीर महंती ने विधिवत उद्घाटन किया…

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडमौदा गांव में विधायक समीर महंती के अनुशंसा से स्वीकृत हुए धुमकुड़िया भवन का फीता काट विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर विधायक समीर ने कहा कि मैंने चुनाव के पुर्व वादा किया था कि खंडमौदा जैसा एक बड़ा गांव में चुनाव जीतने से एक बड़ा धुमकुडिया भवन का निर्माण करवायेंगे आज खंडमौदा में विवाह मंडप बनकर तैयार है।
उक्त भवन ग्रामीणों का सभी कामों के लिए उपयोग कर सकेगें।ग्रामीणों ने विधायक को इस कार्य के लिए आभार जताया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता,मुखिया पंचानन मुंडा, मुर्मू,रास बिहारी साहू,नव कुंवर,रति कांत सीट,फनी भूषण पाइकीरा ,मोनो रंजन गिरी,लक्ष्मण गिरी, विद्याधर बारिक ,असीस माइटी,लक्ष्मी नारायण जेना, सोमय मुर्मू,हरिपद पाल आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed