Spread the love

बहरागोड़ा: विधायक समीर मोहंती ने कुआं में गिरकर मृत हुए दोनो मजदूरों के परिजन को दिया 50-50 हजार का चैक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा गांव के दो मजदूर बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुआं पर गिर जाने के दौरान मौत हो गया था. विधायक समीर मोहंती अपना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता तथा चावल प्रदान किया था. उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया था कि जितना जल्दी हो सकेगा उपायुक्त से बात करके मुआवजा राशि के तौर पर पैसा का इंतजाम करेंगें. उसी का आलोक में सोमवार अपने वादों के मुताबिक विधायक समीर महंती ने प्रखंड प्रशासन की सहयोग से श्रम विभाग द्वारा दोनों पीड़ित परिवार को 50-50 हजार का चैक प्रदान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुआं पर गिर कर मौत हो जाने से मुआवजा का सरकार की ओर से कोई प्रावधान नहीं है. लेकिन उनके के प्रयास से प्रखंड प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि सौंपा गया. सभी कागजात पूरा हो जाने के बाद बाकी के पैसा दिया जायेगा. इस मौके पर बीडीओ केशव भारती, बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, निजी सचिव विशाल बारिक, मुखिया सुपर्णा सिंह, पिंटू दत्त, अशोक सेन, जीतेन्द्र ओझा, बिस्वाजीत पाल, बिसु ओझा, दीपक महापात्र, जोदूपति राणा, सुधीर सिंह, राजेश भद्र आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed