Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: दारीसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी टीम ने दो कार से 6 लाख 50 हजार किया जप्त

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट रजत कुमार ने जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से 4 लाख रुपए जब्‍त किया गया. सही जानकारी और वैध दस्‍तावेज नहीं मिली तो रुपये ले जा रहे व्यक्ति को पूछताछ करने पर नगद के संबंध में सही जानकारी और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये. मजिस्ट्रेट रजत कुमार की ओर से नियमानुसार रुपये जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements

दूसरी और उसी चेक पोस्ट में मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा और यू उनकी टीम द्वारा गाड़ियों को जांच के क्रम में उड़ीसा के पूरी निवासी बटकृष्ण महापात्र के कार से 2 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया गया जबकि उन्होंने सही जानकारी नहीं देने पर रुपए को बरामद करके कानूनी कार्रवाई की गई.

You missed