Spread the love

बहरागोड़ा: एनएच 18 में ओम रेसीडेंसी के पास पुलिस ने गुमटी में अवैध विदेशी शराब बेचते हुए दुकानदार को पकड़कर भेजा जेल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 से सटे ओम रेसीडेंसी के पास दुकानदार को अवैध विदेशी शराब बेचते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी ने गिरफ्तार किया. शराब विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर एनएच पर छापेमारी के दौरान राजलाबांध एनएच 18 मुख्य सड़क स्थित ओम रेसीडेंसी के पास गुमटी में छापामारी कर अवैध शराब के साथ शंकर प्रसाद करण नामक दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. थाना प्रभारी शकंर प्रसाद कुशवाहा ने दुकान से दर्जनों बिदेसी शराब के बोतल भी जप्त किया. थाना प्राभारी के इस कारवाई से बहरागोड़ा के अवैध बिदेशी शराब बिक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है तथा बहरागोड़ा के लोगों ने थाना प्रभारी के कार्य को सराहनीय बताया.

Advertisements
Advertisements

You missed