Spread the love

शिक्षक के विद्यालय विदाई समारोह में भावुक हो उठे छात्र, लोगों ने दी शुभकामना…

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागाडिया पंचायत अंतर्गत पानीपडा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक इमन दास गुप्ता के स्थानांतरण को लेकर विदाई समाहरोह का भव्य आयोजन किया गया । इस मौके पर स्थानीय बुद्धिजीवियों और छात्रों ने विदाई दी । साथ ही विद्यालय में उनके छात्रों के प्रति योगदान और समर्पण एक प्रेरणा बन कर लोगों के बीच जागृत रहेगी ।

Advertisements
Advertisements

वही स्थानीय लोगों ने भी प्रधान शिक्षक इमन दास गुप्ता के कार्य से संतुष्ट दिखे और कहा कि पानीपडा जैसे एक छोटे गांव की स्कूल में ज्ञान और अनुभव के साथ छात्रों को सुशिक्षित किये जाने पर अभार प्रगट करते हुये नए विद्यालय में योगदान कर की शुभकामनाएं दिये । वही अपने प्रधान शिक्षक के विदाई पर ग्रामीणों के साथ छात्र भी भावुक हुये । छात्रों ने कहा की हमलोग आपको कभी नहीं भूलेंगे और आपकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

You missed