Advertisements

बहरागोड़ा: बदहाल सर्विस रोड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फंसा वाहन, हेलीपैड के लिए हुए थे रवाना
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) परिवर्तन यात्रा से वापस हेलीपैड जाने के क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 और 49 की बदहाल सर्विस रोड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वाहन फंस गया. इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने दूसरे वाहन की व्यवस्था की. इसके बाद वे हेलीपैड के लिए रवाना हुए. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई की गलत रोड डिजाइनिंग की वजह से बाईपास सड़क पर दौड़ते भारी वाहन दौड़ते हैं. इसके कारण सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद ही टूट जाता है और स्थानीय लोगों और वाहनों को इसी गड्ढे से होकर आना-जाना करना पड़ता है, लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. संबंधित विभाग भी खामोश है. जबकि इसी सड़क से हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही आए दिन होती है. इसमें टोल टैक्स के जरिए लाखों रुपए की वसूली प्रतिदिन होती है.
Advertisements

Related posts:
चांडिल डैम के विस्थापितों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, अपने तीसरे चरण के आंदोलन की रूपरेखा से कराया अवग...
क्षत्रिय समाज सरायकेला का हुआ पुनर्गठन,अध्यक्ष बने अश्वनी सिंहदेव एवं महासचिव नीलाम्बर सिंहदेव।
चाकुलिया: नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गूंज महोत्सव हेतु बैठक कर किया ऑडिशन का तिथि नि...

