Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गूंज महोत्सव हेतु बैठक कर किया ऑडिशन का तिथि निर्धारित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया विधायक कार्यालय में मंगलवार को नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के कमेटी का एक बैठक अध्यक्ष गौतम शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस बैठक में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा किया गया. इस दौरान ऑडिशन हेतु तिथि निधारण किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गूंज महोत्सव के लिए झारग्राम में 11 जनवरी, जादुगोड़ा में 11 जनवरी, खड़गपुर में 17 जनवरी, जमशेदपुर में 18 जनवरी, घाटशिला में 18 जनवरी और चाकुलिया में 21 जनवरी को ऑडिशन होगा. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, साहेबराम मांण्डी, मोहन माईति, प्रणव बेरा, बिक्रम बारिक, तापस दास, राहुल महतो, सहदेव गोप, मनोज महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed