Advertisements
Spread the love

बालकिशोर शाही को झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र प्रदान

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

अनगड़ा(राँची) । झारखंड राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले अनगड़ा अंचल अंतर्गत जोन्हा डोकाद निवासी बालकिशोर शाही को सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र अनगड़ा अंचल कार्यालय में आयोजित प्रक्रिया के तहत अनगड़ा अंचलाधिकारी (सीओ) द्वारा सौंपा गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग का सम्मान बताया। बालकिशोर शाही ने बताया  “यह प्रमाण पत्र केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी आंदोलनकारियों के लिए सम्मान है जिन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। यह हमारे संघर्ष, त्याग और बलिदान की सरकारी मान्यता है। मैं सरकार का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आने वाली पीढ़ी को भी झारखंड आंदोलन के इतिहास और मूल्यों से प्रेरणा मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य का गठन जनआंदोलन की ताकत का परिणाम है और आंदोलनकारियों का सम्मान समाज में नई ऊर्जा और विश्वास पैदा करता है। स्थानीय लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ेगा और उनके योगदान को उचित पहचान मिलेगी।

You missed