Spread the love

गंजा, ब्राउन शुगर समेत पिस्टल के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफतार…

जमशेदपुर (दीप पोल) : उलीडीह थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से 22 पुड़िया ब्रॉउन सुगर और एक देशी पिस्टल पुलिस ने जप्त किया है, तो वंही उलीडीह थाना क्षेत्र से एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से गांजा बरामद किया गया है,

Advertisements
Advertisements

सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, कल देर रात भी शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी क्रम में उलीडीह पुलिस को सफलता हाथ लगी है, फिलहाल दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You missed