
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भूमिपूजन संपन्न

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर ओडिशा रोड में आगामी 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भूमिपूजन पंडित मानस कर एवं दिनेश कर के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर किया गया। इसके पश्चात टेंट निर्माण हेतु बांस स्थापित किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करेंगे।
भूमिपूजन सह सहयोग कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, अध्यक्ष नरेन मंडल सहित दीप्ति मंडल, दुलाल मुखर्जी, ओमप्रकाश अग्रवाल, बाबूलाल महेश्वरी, दिलीप अग्रवाल, निलय मंडल, पोल्टू मंडल, रतन सोनकर, दिलीप राम, शीतल मंडल, पं. चिंतामणि त्रिपाठी, उज्ज्वल मंडल, रमेश मोदी, असीत मंडल, राजा नंदी, सूरज मोदक, सूजय नंदी, जितेंद्र गुप्ता, रासबिहारी राणा, जयदेव दास, रोहित गुप्ता, पंकज राणा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

