Advertisements
Spread the love

खोपड़िया बाबा हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार का हुआ शिलान्यास, विधि-विधान से पूजा कर रखी गई नींव…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया बाबा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास हुआ। जवाहरनगर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी औंर वयोवृद्धा फूलेश्वरी देवी ने पहली इंट रखकर शिलान्यास किया गया। इसी दौरान मंदिर प्रांगण जय श्रीराम जय हनुमान के भक्ति जयकारो से गूंज उठा। पूजा अर्चना के भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

उक्त मौके पर पुरोहित नंदकिशोर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जगतार सिंह विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर पांडेय, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, धर्मनाथ राम, विनय मिश्रा, बाबूलाल नायक, अखिलेशवर मिश्रा, महेंद्र सोनी, संतोष मिश्रा, अमीत शर्मा, रूपेश दूबे, संजय साहू, आदित्य करमाली, विक्कू रजक सैकड़ों लोग भक्तजन मौजूद थें।

You missed