Advertisements

बहरागोड़ा एनएच-18 पर ट्रक और बाइक की टक्कर से बाइक सवार गुड़ाबांदा के अंचल कार्यालय लिपिक गोवर्धन टुडू की हुई मौत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बुधवार रात एनएच-18 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में घाटशिला निवासी 55 वर्षीय गोवर्धन टुडू की मौके पर मौत हो गई. वह गुड़ाबांदा अंचल कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत थे. ट्रक पेट्रोल पंप से तेल भरकर गलत दिशा में आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ.घटना की सूचना मिलते ही विधायक समीर कुमार महंती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी मौके पर पहुंचे. गोवर्धन टुडू को 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोवर्धन टुडू के हेलमेट पहने होने के बावजूद टक्कर घातक साबित हुई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक व खलासी को हिरासत में लिया है.
Advertisements

Related posts:
Saraikela : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में स्पेक्ट्रा 2022 कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित क...
स्वैच्छिक रक्तदान का जूनून जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महासचिव नलिनी राममूर्ति के जन्मदिन पर एक घंटे में ...
सिल्ली रांगामाटी टीकर मार्ग पर श्याम नगर के समीप सोमवार को ट्रेक्टर के चपेट में आने से मुरी लगाम निव...

