Advertisements
Spread the love

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा अनगड़ा प्रखंड ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements

राँची/अनगड़ा : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनगड़ा प्रखंड द्वारा अंचल कार्यालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि आदिवासी समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले युगपुरुष भी थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेश साहू, जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष बुधराम बेदिया, संजय नायक, महामंत्री जगेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, रामेश्वर महतो, अजय भोगता, सुप्रेस महतो, एतवा बेदिया सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत और विचार आज भी हमें समाज सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं