Spread the love

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली; मोदी सरकार के लोक कल्याणकारी योजना की दी जानकारी…

संजय मिश्रा सरायकेला:

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के दो पंचायतों पांड्रा और पठानमारा पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता गणेश महाली मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र के मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही मौके पर कुछ लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी दिलवाए। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में जन-जन विशेष कर गरीबजन के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

और विभिन्न प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने मोदी की गारंटी विकसित भारत के संकल्प में सभी से सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास, महामंत्री राजू महाली, मुखिया गीता केराई, मुखिया खुशबू होनहागा, संजय होनहागा, शंकर सोय, धर्मेंद्र महतो, करमु महतो, विजय महतो, आकाश गोडसोरा, शिवनाथ शंक, कृष्ण गोडसोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed