
चाकुलिया की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा मंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि चाकुलिया प्रखंड की जनता लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है. भाजपा ने प्रशासन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

इस दौरान ज्ञापन में लिखित तौर पर जंगली हाथियों के आतंक से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं स्थायी उपाय किए जाएं. अवैध बालू खनन एवं तस्करी पर तत्काल रोक लगाई जाए. डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जाए. क्षेत्र के पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए. अबुआ आवास योजना के लाभुकों की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए. ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक कुओं और जलस्रोतों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का मांग किया.

इस मौके पर मंडल प्रभारी काजल महाकुर, शुभेंदु पात्र, दिनेश सिंह, चंद्रदेव महतो, बघराय मांडी, विश्वनाथ मांडी, दिलीप महतो, परिमल दास, संदीप चंद, चांदी मुंडा, उत्तम मुर्मू, तुषार बेरा, शंकर गौस्वामी, नानकु गोप, प्रफुल्ल गोप आदि उपस्थित थे.

