Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा में 13 अप्रैल को आयोजित होगा भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

बहरागोड़ा में आगामी 13 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता स्थापना दिवस में सम्मिलित होंगे. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. सांसद बिद्युत वरण महतो तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे. जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव की अध्यक्षता में आयोजित बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. बैठक में बहरागोड़ा, बड़सोल तथा श्यामसुन्दरपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ मजबूत भारत विकसित करने हेतु अग्रसर है. अन्य पार्टियां परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. ये वोट बैंक के खातिर जाति, वर्ग तथा मजहब के आधार पर समाज में वैमनस्य पैदा करने कुत्सित प्रयास करते हैं. भाजपा सबका साथ एवं सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करते हुए समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा. इस बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, गीता मुर्मू, सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, श्रीबत्स घोष, गौरीशंकर महतो, बाघराय मांडी, दुर्गापद गिरि, कमलकांत सिंह, आशीष महापात्र, काजल महाकुड़, ज्योत्सनामयी बेरा, कृष्णा पाल तथा वीणा पात्र ने संबोधित किया. बैठक का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया.

इस मौके पर सुभेन्दु पात्र, गिरिधारी कुंडू, तरुण बेरा, मिहिर दलाई, मिंटू नायक, नलिनी सिंह मुंडा, कमलेश साव, हेमकांत भुइयां, पिकलू घोष, लालन गोप, सुनील पैड़ा, अशोक पैड़ा, सत्यबान पैड़ा, शिव शंकर पैड़ा, प्रबीर माइति, समीर सेनापति, खोकन पाल, स्वरूप सीट, अपूर्वसुंदर दास, गुरुचरण सिंह, गोपाल सीट, जयंत मंडल आदि उपस्थित थे.

You missed