Advertisements
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सह कार्यशाला का हुआ आयोजन…

सरायकेला (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में आने वाले दिनों में प्रदेश भर में चलने वाले गांव चलो अभियान कार्यक्रम के निमित्त बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक सह भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम के लिए कई टोलियां बनानी है, जो गांव-गांव जाकर अब की बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर मंडलों में कार्यशाला का आयोजन करेंगे। साथ ही पंचायतो में संयोजक बनाएं जायेंगे जो गांव में प्रवास करेंगे। नंदजी प्रसाद ने बताया यह अभियान तय समय आगामी 4 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक चलेगा। श्री प्रसाद ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल के पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस एवं बाबा तिलकामांझी का 100वां जयंती प्रत्येक बुथों पर मनाया जायेगा। साथ ही नव मतदाताओं को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से छोटी-छोटी राशि चंदे के रूप में एकत्रित की जाएगी। साथ ही आने वाले चुनावों में मत का प्रतिशत बढ़ाने की योजना पर भी काम करना है। बैठक में उपस्थित जिला के संगठन प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि इस अभियान की तय समय पर समीक्षा की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन में प्रदेश के उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई के अलावा, भाजपा नेता गणेश माहली, रमेश हांसदा, मनोज चौधरी, सुनील श्रीवास्तव भी मंचासीन रहे। इनके अलावा लाल सिंह सोय, अभिजीत दत्ता, अमित सिंहदेव, बद्री दरोगा, अमित केसरी, राजकुमार सिंह, बिरेंदर सिंह एवं सोहन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा