Advertisements
Spread the love

गणतंत्र दिवस पर जेल अदालत का आयोजन कर आठ बंदियों को किया गया मामले से मुक्त…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुरूष बंदियों के बीच चेस, कैरम, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 16 मामलों पर विचार किया गया। जिसमें 8 मामलों का निष्पादन हुआ तथा 8 अभियुक्त मुक्त किये गए।

4 मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा 4 मामला अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी चांडिल के न्यायालय से निष्पादित हुए। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती अनामिका किस्कु, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिंगुआ, एपीपी, स्थानीय कारागार के प्रभारी अधीक्षक सतेंद्र महतो, न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के तमाम बंदी उपस्थित रहे। बंदियों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

अपने सम्बोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित बन्दियों को आत्ममंथन करने की बात कही और कहा कि अपने स्किल का उपयोग कर यहां से निकलने के बाद समाज के अच्छे नागरिक बनें। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित प्रीति दीदी, पायल दीदी (ब्रह्मा कुमारी की बहनें) ने अपने प्रवचन से उपस्थित बंदियो को अपने अंदर सुधार लाने का सुझाव दिया। इंसान कोई अच्छा या बुरा नही होता, उसके अन्दर का गुण या अवगुण उसके अच्छाई या बुराई को बताते हैं।जेल प्रशासन द्वारा सभी पदाधिकारी को मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा