
उमवि नारायणडीह में चहारदीवारी निर्माण कार्य का प्रखंड प्रमुख ने किया शिलान्यास…
सरायकेला संजय मिश्रा: सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणडीह में रविवार को प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने स्कूल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चहारदीवारी का निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग द्वारा पंचायत समिति के योजना मद से किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने लाभुक समिति को ससमय गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी निगरानी में योजना का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं।

उन्होंने कहा कि वे पूरे पंचायत के विकास को लेकर कृतसंकल्प है। मौके पर पंचायत के मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान, वार्ड सदस्य सुशीला बानरा, ग्राम प्रधान मंगल सोय, झामुमो जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, अजीत प्रधान, शिक्षक ब्रजेन्द्र सिंहदेव, जीतमोहन महतो, गोरा हो, राजेश प्रधान, गणेश सोय व बीरबल प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।

