Spread the love

बहरागोड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री ने कहा एनडीए गठबंधन की सरकार लोगों के ऊपर कर रही है तानाशाही

(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 किनारे रॉयल मिंट गेस्ट हाउस परिसर में अवस्थित गार्डन ऑफ ईडन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बहरागोड़ा विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, बाबूलाल सोरेन व झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो शामिल हुए. इस दौरान सर्वप्रथम वीणापानी स्टेडियम में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करते ही झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान व प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया. तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

Advertisements

हिटलर शाही सरकार को लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक: रामदास सोरेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हिटलर शाही सरकार को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे. उन्होंने कहा की आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के हिटलर शाही सरकार को सबक सिखाते हुए महागठबंधन प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों में विजय बनाएं. साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड में 18 साल तक राज करने वाले भाजपा सरकार की कार्यकाल में हुए शोषण जिसमें स्थानीय नीति, जल जंगल जमीन की लूट, सीएनटी एसपीटी एक्ट के मामलों को विस्तार पूर्वक बताया.

भाजपा सरकार के झांसे में अब लोग आने वाले नहीं हैंः समीर कुमार मोहंती

जमशेदपुर लोकसभा महागठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती ने कहा कि भाजपा सरकार की झांसे में अब लोग नहीं आने वाले हैं. महागठबंधन के सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की प्रत्याशी की जीत तय है. उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के इस लोकसभा से मुझे झामुमो ने प्रत्याशी एक गरीब घर का लड़का को बनाया है. इस सीट को जीत कर हम झामुमो के झोली में देंगे इस प्रकार की संकल्प करके आप जाएं और आप एकजुट होकर कार्य करें ताकि यंहा भाजपा के प्रत्याशी की हार सुनिश्चित हो. भाजपा जबसे केंद्र के सत्ता में आया है तब से झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है.

एनडीए गठबंधन की सरकार लोगों के ऊपर कर रही है तानाशाहीः मुख्यमंत्री

मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देश में एनडीए गठबंधन की सरकार काफी तानाशाही कर रही है. लोगों को सपना दिखाकर लूटने का काम कर रही है. उन्होंने कहा इस बार 400 पर का नारा दे रहा है जबकि डेढ़ सौ पार नहीं करेगा. उन्होंने कहा झारखंड में भी 65 पर का नारा दिया था लेकिन 25 पार भी नहीं कर पाये. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने यह भी कहा कि पूरे झारखंड में पूरे 14 में से 14 सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन जीत हासिल करेगी. भाजपा को खाता खोलने के लिए तरसना होगा. झारखंड को भी भाजपा ने लूटने का काम किया है. 5 वर्ष में यहां भाजपा की सरकार ने काफी खनिज संपदा को लूटने का काम किया. उन्होंने कहा कि स्कूल को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है ताकि यहां के आदिवासी मूलवासी पढ़ाई लिखाई से वंचित रहे .अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार छात्रवृत्ति में तीन गुना बढ़ोतरी किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार बिजली बिल में 100 से 125 यूनिट तक फ्री कर दिया है. केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में पैसा देना बंद कर देने से झारखंड सरकार ने आबुआ वह आवास देना शुरू कर दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप पूरी तरह से महागठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी समीर महंती को जीत दिलाने के लिए जुट जाएं.

इस मौके पर झामुमो नेता सौमित्र ओझा, सुमित माईती, राजीव लेंका, प्रखंड के उप प्रमुख मनोरंजन होता, रास बिहारी साउ, देवाशीष पैड़ा, राजलाबांध के उप मुखिया पप्पू राउत न बड़ी संख्या में झामुमो के बुथ स्तरीय सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Advertisements

You missed