Spread the love

खिलकिनारी गांव के ग्राम प्रधान भागवत हांसदा के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर…

दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने दिवंगत ग्राम प्रधान के परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वासन…

दुमका ब्यूरो की रिपोर्ट

Advertisements

जामा(दुमका)  जामा प्रखंड के चिकनिया पंचायत अन्तर्गत खिलकिनारी गांव के ग्राम प्रधान भागवत हांसदा के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है|उनके निधन की खबर मिलते ही दुमका लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी नलिन सोरेन ने गुरुवार की सुबह उनके घर खिलकिनारी पहुंचकर घरवालों को ढांढस बंधाया।उनके साथ जामा प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन,सचिव सतर खां एवं जेएमएम कार्यकर्ता मोजूद थे।नलिन सोरेन ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए आस्वस्त किया कि झामूमो परिवार उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा।

बता दें कि ग्राम प्रधान भागवत हांसदा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और बीते बुधवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि दिवंगत ग्राम प्रधान का एक पुत्र तीन चार साल पहले गुजर चुका हैं।वर्तमान समय में दिवंगत ग्राम प्रधान अपने पीछे बूढ़ी मां और पत्नी को छोड़ गए हैं।

Advertisements

You missed