Advertisements

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा भाव के साथ पूजे गए वीर बजरंगबली…
सरायकेला: संजय मिश्रा । चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा गया। जिसे लेकर भक्तों ने घरों और बजरंग मंदिर में भक्त वीर हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की। और भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाते हुए सुख एवं समृद्धि की मंगल प्रार्थना की।
इसे लेकर कुदरसाई स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर में कुदरसाई भक्त मंडली द्वारा भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पंचमुखी बजरंगबली की आराधना के साथ-साथ भजन और कीर्तन एवं आरती के कार्यक्रम किए गए। जिसके पश्चात भक्तों के बीच भक्त मंडली के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समूचा क्षेत्र भक्त वीर बजरंगबली के जयकारे से गूंजायमान रहा।
