Spread the love

सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरिक्षण…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण कर वेयरहाउस को फिर से अपनी उपस्थिति में सील कराया।

Advertisements
Advertisements

निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने CCTV कैमरा, भवन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।