Advertisements
Spread the love

कुड़मी समाज द्वारा बैल खुटांव प्रतियोगिता का आयोजन,विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती शामिल हुए…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह)

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत पुरनापानी स्थित तरंगा गांव में बुधवार को कुड़मी समाज द्वारा बैल खुटांव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती शामिल हुए. इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर बैलों को नचाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती ने कहा की झारखंड संस्कृति को बचाये रखने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. इस तरह का आयोजन बहुत ही सराहनीय है. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, शतदल महतो, कमेटी के मनोज महतो, महावीर महतो, अनिमेष महतो आदि उपस्थित थे.

You missed