Advertisements
Spread the love

उत्पाद छापामारी कर अवैध शराब भट्टी से 1000 किग्रा जावा महुआ और 25 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई…

सरायकेला- संजय मिश्रा ।

Advertisements

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावां विमल लकड़ा के नेतृत्व में इन दोनों उत्पाद विभाग लगातार एक्शन मोड में दिख रहा है। स्थानीय थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उत्पाद दल द्वारा की जा रही छापामारी के क्रम में रविवार को उत्पाद दल द्वारा जिला सशस्त्र पुलिस बल और खरसावां थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी अभियान करते हुए खरसावां थाना क्षेत्र के कातीडिरी, रीडिंगदा एवं सरायकेला के धातकीडीह गांव क्षेत्र में उत्पाद छापामारी कर संचालित अवैध शराब भट्टी से 1000 किग्रा जावा महुआ और 25 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। साथ ही फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पादवाद दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

You missed