Spread the love

टाउन हॉल में किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तेजस्विनी परियोजना के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय एवं तेजस्विनी के सभी कर्मी गण मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

उक्त कार्यक्रम मे किशोरियों युवतियों का मुख्य भागीदारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य अतिथि के द्वारा अभिभाषण एवं किशोरियों का कला नृत्य एवं खेल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के मुख्य उद्देश्य को समझाया। जिससे किशोरियों में युवतियों में एक उल्लास एवं ऊर्जा का संचार हुआ।

You missed