Advertisements
Spread the love

बाल कल्याण समिति युवा संस्था द्वारा बाल श्रम के खिलाफ चलाया अभियान, बाल श्रमिकों को उनके माता-पिता को सौंपा।

Advertisements

 

चांडिल :  बाल कल्याण समिति युवा संस्था, डालसा, चाइल्ड हेल्प लाइन और चांडिल पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया । इस दौरान चांडिल और आस पास के क्षेत्रों में छापामारी कर चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया। शहरबेड़ा चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रक गैराज में 13 वर्ष का बच्चा, अमर ऑटो से 13 वर्ष का बच्चा, नीमडीह के रघुनाथपुर में मोटर साइकिल गैराज से दो बच्चे को रेस्क्यू कर उनके मां-पिता को सौंपा गया। इस दौरान टीम ने संस्थानों के द्वारा संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई।

इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य सैयद आयाज हैदर ने बताया कि बच्चों के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से अभियान चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बाल अधिकार के प्रति जानकारी का अभाव है। लोग अनजाने में बच्चों से काम करवा रहे हैं। रेस्क्यू हुए बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सैयद आयाज हैदर, जुझार सोरेन, मुकेश कुमार पांडेय, समीर कुमार महतो, बिट्टू प्रजापति, सुकरंजन कुमार, अजीत मुंडा आदि उपस्थित थे.