
चाईबासा : श्रमिक प्रतिनिधि मंडल ने 38 साल पुराने लंबित मांगों को लेकर सहायक श्रम आयुक्त से मिला ।
✍️ दीपक नाग (झारखंड न्यूज ब्यूरो हेड)

चाईबासा : आज मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमार से उनके चाईबासा स्थित कार्यालय में मुलाकात किया |
इस प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मुसाबनी माइंस वर्कमेन वेल्फ़ेयर फंड के 38 साल पुराने बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने तथा भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने की आग्रह किया । इस मामले से सम्बंधित सभी ज़रूरी दस्तावेज़ सहायक श्रम आयुक्त को सौंपा गया । इस दौरान 31 दिसंबर 2024 तक वेल्फ़ेयर फंड के खाते में जमा राशि को आधार मानते हुए तथा उस जमा राशि को आधार मानकर लाभार्थियों भुगतान करने के लिया गया कहां गया |
प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सनत कालटू चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष एस. एन. मेहता, पूर्ण चंद्र भकत, मकरा पातर, बी.सी. महतो, पी.सी. मदीना, संजय बोस, गगन बिहारी नायक मौजूद थे । एचसीएल / आईसीसी प्रबंधन के ओर से एचआर अर्जुन लोहरा, साकेत कुमार सिन्हा, सुमित एक्का मुख्य रूप से उपस्थित थें |
