Advertisements

चाकुलिया: कमारीगोड़ा में एक ही परिवार के 8 लोग विगत चिकन पॉक्स बिमारी से ग्रसित, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में एक ही परिवार के 8 लोग विगत कई दिनों से चिकन पॉक्स बिमारी से ग्रसित है. इसकी सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ओर आईडीएसपी की टीम शनिवार को कमारीगोड़ा पहुंची. इस दौरान टीम में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ असद कुमार, सुशील तिवारी और अरूण कुमार के द्वारा मरीजों की जांच की गई. साथ ही टीम के सदस्यों ने तीन मरीजों के रक्त जांच के लिए सैंपल ली गई. इस दौरान टीम ने चिकन पॉक्स की बिमारी से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान इसके लक्षण मिलने पर जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया.
Advertisements


