Spread the love

कांग्रेस कार्यालय में सोशल मीडिया व मीडिया प्रभारी का स्वागत, संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा

Advertisements
Advertisements

रांची । जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शनिवार को  एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण ने की। यह आयोजन मुख्य रूप से नवनियुक्त सोशल मीडिया अध्यक्ष जगदीश चंद्र महतो और मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के स्वागत के उपलक्ष्य में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. किरण ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक सूचना माध्यमों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी के विचारों और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को तेज करने और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक के दौरान आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के विशेष कार्यक्रम को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, ज़िम्मेदारियाँ और प्रचार-प्रसार से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें राजीव रंजन राजू, अर्चना मिश्रा, संजय सरैया, शैलेंद्र कुमार सिंह, रश्मि पिंगुआ, और खगेश महतो प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकार और कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

कांग्रेस कार्यालय में सोशल मीडिया व मीडिया प्रभारी का स्वागत

 

You missed