
चाकुलिया: गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र से डाली गईं आहुतियां
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में जमशेदपुर, कलकापुर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, पश्चिम बंगाल के झारग्राम, बेलदा समेत अन्य जगहों से भक्त शामिल होकर महायज्ञ किया. इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा के बाद नौ कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां डाली गईं. हवन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.


इस मौके पर संरक्षक राजेश लोधा, राजेंद्र लोधा, चैतन्य महतो, देवेंद्रनाथ महतो, अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष गुरुदेव महतो, रतिकांत शीट, सचिव मानिक सरदार, सह सचिव विवेकानंद लोधा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन सचिव जीतेन महतो, संजय महतो, खीरोद महतो, व्यवस्था प्रमुख मिठू मल्लिक, छोटन मल्लिक, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चिन्मय शर्मा, उपाध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव बिक्रम लोधा
महिला समिति अध्यक्ष देवी महतो, उपाध्यक्ष मोनिता सबर, सचिव मिथिला महतो, संगठन सचिव ऊषा महतो, कार्यकारिणी सदस्य अर्चना दास, रंजना राउत, दीपाली नाथ, गौरी नाथ, दुर्गा देवी पाल, अनिल भगत, रबिंद्र दत्ता, रामावतार बांकडेवाल, दुर्गा दत्त लोधा, पवन अग्रवाल, बीरमा अग्रवाल, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, दिलीप कपाट, प्रहलाद दत्ता, रतिकांत शीट, संजय महतो आदि उपस्थित थे.

