Spread the love

दुमका : नगर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों बख्शा नहीं जाएगा…

रिपोर्ट  : मौसम गुप्ता 

Advertisements
Advertisements

दुमका नगर थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों ने भी भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने लोगों से कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाइए.

बैठक में दुमका नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने मौके पर मौजूद शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाऐ. होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट न डाले : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. कोई भी व्यक्ति भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें. अगर किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें. थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा.æ

होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को शांति और सौहादपूर्ण वातावरण में होली मनाने का आग्रह किया. बैठक में उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी ने कहा कि अपने युवा पीढ़ी को नशा बाजी से हो रहे नुकसान से बचाना है. कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दे. होली में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. थाना प्रभारी ने कहा कि होली में हुड़दंगइयों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी.