
चाकुलिया: नामोंपाड़ा में खाना बनाने के दौरान भर्ती गैस सिलेंडर में लगी आग, बिजली के उपकरण जले
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नामोंपाड़ा निवासी जगन्नाथ बेरा के घर में मंगलवार की शाम भर्ती गैस सिलेंडर में आग लग गया जिससे घर के बिजली का तार ओर बिजली बोर्ड जल गया. अचानक आग लगने से पूरा क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ बेरा आज ही नया सिलेंडर खरीदकर लाया था. इस दौरान शाम के वक्त जगन्नाथ बेरा ने सिलेंडर को लगाया ओर उसकी बहन वीणा बेरा ने जैसे ही माचिस जलाई तुरंत आग पकड़ लिया. आग पकड़ते ही जगन्नाथ ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन जब आग नहीं बुझी तो किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. धीरे धीरे आग इतना व्याह हो गया कि पूरा सिलेंडर जलकर खत्म हो गया.


इस दौरान आग के ताप से घर के बिजली के बोर्ड और बिजली का तार भी जल गया. इस घटना से क्या के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली. इस दौरान थाना प्रभारी ने बिजली विभाग को फोनकर इसकी जानकती दी ओर उक्त घर का बिजली काटकर ही लाइन चालू करने का निर्देश दिया.

