Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आगामी 18 अप्रैल मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन को लेकर आकलन सफल पारा शिक्षको ने की बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाकबंगला परिसर में रविवार को आकलन सफल पारा शिक्षको की बैठक बरेन चन्द्र मुण्डा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ. इस दौरान बैठक मे आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन मे शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया. ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के वादाखिलाफी से आक्रोश होकर पुरे प्रदेश पारा शिक्षको ने मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरने पर बैठेंगे.

Advertisements

बैठक मे जिला सचिव गोविन्द गोप ने कहा कि अब आरपार का लडाई होगा. ये सरकार पारा शिक्षको को छलने का काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि जो भी शिक्षक सेवानिवृत हुआ है उसके परिवार के तरफ एकबार झांक कर देखने से पता चलेगा कि आज 25 साल सरकार के शिक्षा व्यवस्था को संचालित करने वाले पारा शिक्षको की दयनीय स्थिति क्यों है. पारा शिक्षक खाली हाथ घर मे बैठकर भीख मांगने को मजबुर हो गया है.

इस बैठक मे रसोईयां संघ के उपाध्यक्षा जयन्ती मुर्मु, सुमित्रा कर्मकार, कल्पना सोरेन, नियती माण्डी, चंचला माण्डी, सविता पाल सहित रसोईयां संघ के सदस्यों ने भी कहा कि आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आवास घेराव मे भाग लेकर अपना मानदेय बढोतरी को लेकर अपना समर्थन देंगे.

इस मौके पर कालिपद गोप, लखीन्द्र मुण्डा, खेपुराम महतो, उषा महतो, बासन्ती मुर्मु, पूर्ण चन्द्र मुर्मु, हेमन्त महतो, मंजु महतो, धानमनी हासदा, गिरेन्द्र महतो सहित तमाम शिक्षक उपस्थित थे.

You missed