
चाकुलिया: झामुमो का मिलन समारोह सह वनभोज में विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कार्यकर्ता ही है पार्टी की असली ताकत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती एवं पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय माहौल में संवाद हुआ तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा हुई. मिलन समारोह सह वनभोज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं. उन्होंने संगठन की एकता बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही विधायक ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मकर संक्रांति के बाद कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पंचायत का दौरा करने का निर्देश दिया. वहीं पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास से ही पार्टी को मजबूती मिलती है. उन्होंने संगठन को जन-जन से जोड़ने का आह्वान किया.


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांण्डी, घनश्याम महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, राजा बारिक, मुखिया जादुनाथ हेम्ब्रम, फुलमनी माण्डी, मंजू टुडू, पुलक महापात्र, राहुल महतो, पिंटू महतो, अजित गोप, बाबलु हेम्ब्रम, सनत घोष आदि उपस्थित थे.

