
चाकुलिया: भारत जाकात माझी पारगाना महाल ने ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कानूनी करवाई करने की मांग की
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारत जाकात माझी पारगाना महाल ने मंगलवार को नगर पंचायत सहित प्रखंड के सभी पंचायत क्षेत्र में आये नए लोगों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कानूनी करवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने नाम प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. इस दौरान ज्ञापन में कहा गया है कि चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सहित सभी पंचायतों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का लगातार आने की सूचना मिल रही है और ऐसे लोग घर परिवार बसा रहे हैं. क्योंकि बंगाल का सीमावर्ती इलाका होने के कारण बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा यहां के कर्मचारियों, अफसरों की मिलीभगत से पिछले कई महीनों से प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत क्षेत्र में अवैध तरीके से जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. इस पर स्थायी रुप से रोक लगाई जाए. ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर कानूनी कारवाई की जाए. अन्यथा बाध्य होकर भारत जाकात माझी पारगाना महाल बांग्लादेशी घुसपैठिया भगाओ आन्दोलन चलाएगा. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में बसे नए लोगों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित का झारखंड राज्य से बाहर निकलने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.


इस मौके पर पारगाना बाबा परमेश्वर मांडी, मुलूक पारानिक बाबा मदन मोहन हेंब्रम, बालेश्वर मांडी, सुकलाल मुर्मू, चुनकाई मुर्मू, छोटराय मांडी, हरिलाल मुर्मू, सनातन सोरेन, सिदो हांसदा, सुकलाल हेंब्रम, विश्वनाथ मुर्मू, विश्वनाथ सोरेन, कालीचरण मांडी, मंगल मुर्मू, दिलीप कुमार सोरेन, भागवत टुडू आदि उपस्थित थे.

