Spread the love

रांची और पलामू से सैकड़ों लोग झामुमो में हुए शामिल, पार्टी की विचारधारा पर जताया भरोसा

Advertisements
Advertisements

रांची :  6 मई 2025  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आज एक बड़ी सांगठनिक सफलता मिली जब रांची और पलामू जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजधानी रांची के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित सदस्यता समारोह में इन सभी नवसदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

रांची जिले से मनिंदर सिंह और पलामू से जुगल किशोर तथा संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों में आस्था जताते हुए झामुमो का दामन थामा। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी नवगठित सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

नवगठित सदस्यों में गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, कुणाल चंद्रवंशी, पप्पू कुरैशी, मो. जिसान रजा, यासिर हमीद, एंथोनी मिंज, मो. सैफ सहित अनेक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला संयोजक अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पार्टी के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का संकल्प दोहराया।

झामुमो नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के लगातार हो रहे जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता झामुमो की नीतियों और जनसरोकारों पर भरोसा जता रही है।

You missed