Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: झामुमो कार्यालय में मनाया गया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती, विधायक समीर मोहंती ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया. साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समानता, भाईचारा एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

Advertisements

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की अद्भुत मिसाल है. उन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है. विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था. आज उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, वरिष्ठ नेता कान्हू सामंत, सचिव बलराम महतो, पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो, नगर सचिव सुजीत दास, पार्षद संजय घोष, तरुण बेरा, मिथुन कर, प्रणव बेरा, कृति सुंदर महतो, सहदेव गोप, गावला दत्त, मनोज गोप, बबलू बेरा, दिनेश गोप, संजीत सिंह, मदन दास, बापी राय आदि उपस्थित थे.

You missed