
चाकुलिया: भाजपाइयों ने नया बाजार स्थित अंबेडकर चौक में धूमधाम से मनाया डॉ भीम राव अबेंडकर जयंती
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित भीम राव अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई. उपस्थित लोगों ने जय भीम के उद्घोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया. साथ ही उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समानता और न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया. समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है. वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबा साहेब का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. शिक्षा, संगठन और संघर्ष के उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है.

इस मौके पर साधन मल्लिक, शतदल महतो, पार्थो महतो, चंदन महतो, ठाकुरदास गोप, चंद्रदेव महतो, शंकर नाथ, बनमाली दास, रोहित पति, गौर महतो आदि उपस्थित थे.
Related posts:

